Home / Uncategorized / 👉🏻 दुकान में घुसा रेत से भरा हुआ टिप्पर, दीवार गिरी, शटर टूटा, जानी नुकसान से बचाव

👉🏻 दुकान में घुसा रेत से भरा हुआ टिप्पर, दीवार गिरी, शटर टूटा, जानी नुकसान से बचाव

👉🏻 देखें वीडियो और पढ़ें खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस/जालंधर खबरनामा पर 👇🏻

जालंधर 24 फरवरी 2023-(ज्ञान सिंह)जालंधर के लंबा पिंड चौक के पास पड़ते रिहाइशी इलाके हरदीप नगर में आज एक रेत के ओवरलोड टिप्पर जिसका नंबर PB10 HC 5844 है ने टक्कर मार कर एक दुकान की दीवार और शटर तोड़ दिया।गनीमत यह रही के कोई जानी नुकसान नही हुआ,उक्त रिहाइशी इलाके में भारी वाहनों का आना जाना लगा रहता है,कई बार ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम को शिकायत दी गई लेकिन इसके बावजूद भी टिप्पर और अन्य भारी वाहनों का इस इलाके में आना जाना लगा रहता है। इसी रास्ते से सुबह बच्चों के स्कूल जाने का समय होता है और बाद दोपहर जब बच्चे इस सड़क पर खेलते हैं तो कोई भी जानी नुकसान हो सकता था। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले को अब गंभीरता से लेता है और इस रिहाइशी क्षेत्र में भारी वाहनों का आना बंद करता है या नहीं।

Check Also

Spinsy Play’n GO Slots à Essayer Absolument

Sommaire 1. Book of Dead : L’Incontournable des Explorateurs 2. Reactoonz : Folie Extraterrestre et …