कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद पंजाब की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दो सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी कल यानी बुधवार को सीईसी की बैठक के बाद पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी कर सकती है।
पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चमकौर साहब और आदमपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। कल इसकी भी घोषणा कर दी जाएगी। वहीं, पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है।
पटियाला सीट पर होगी नजर
कांग्रेस पार्टी कल जब पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी करेगी तो सबकी नजरें पटियाला सीट पर होंगी। ऐसा इसलिए कि इस सीट से कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी से अपनी राह अलग कर लेने के बाद कैप्टन ने पंजाब लोक कांग्रेस की स्थापना की है। वह अपनी पार्टी के सिंबल पर पटियाला सीट से चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि करीब 20 सीटों से यहां उन्हीं का कब्जा है।
सिद्धू कहां से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
पंजाब कांग्रेस कमेटी नवजोत सिंह सिद्धू के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकती है। पार्टी में एक खेमा ऐसा भी है कि वह सिद्धू को कैप्टन के खिलाफ चुनावी मैदान में देखना चाहते हैं। आपको बता दें कि सिद्धू ने कांग्रेस में आते ही कैप्टन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। हालांकि, क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू कई मौकों पर चरणजीत सिंह चन्नी को भी अपने बयानों से असहज करते दिखे हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वह किस सीट से चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं।
आपको बता दें कि पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में यानी 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। साथ ही पांच राज्यों के साथ यहां भी 10 मार्च को मतों कि गिनती होगी।
Home / Uncategorized / मुख्यमंत्री सरदार चरणजीत सिंह चन्नी 2 सीटों से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर सस्पेंस बरकरार
Check Also
Spinsy Play’n GO Slots à Essayer Absolument
Sommaire 1. Book of Dead : L’Incontournable des Explorateurs 2. Reactoonz : Folie Extraterrestre et …
Jalandhar Khabarnama Just another WordPress site