Home / Uncategorized / वार्ड नंबर 64 के पार्षद साहब विधानसभा चुनाव के चक्कर में भूले अपना फर्ज।

वार्ड नंबर 64 के पार्षद साहब विधानसभा चुनाव के चक्कर में भूले अपना फर्ज।

पंजाब में विधानसभा चुनावों के बीच पार्षद विधायक जी को खुश करने के चक्कर में भूले अपने इलाके का फर्ज हम बात कर रहे हैं वार्ड नंबर 64 की पार्षद साहब सुबह सुबह हर रोज आते तो हैं पर उनको चुनाव के आगे कुछ नजर नहीं आता। तकरीबन एक सप्ताह पहले रोड गलियों के सीवरेज को साफ किया गया था जिसकी गंदगी निकाल कर सड़क व लोगों के घरों के दरवाजे बाहर फेंक दी गई। सड़क पर आने जाने वाले वाहनों के टायरों पर लग कर गलियों में फैल गई जिससे और जिंदगी का माहौल बन गया। मोहल्ला निवासी राकेश, गौरव, ज्ञान, राज, वनीता, सुनीता, दीक्षा, रमेश, ने बताया कि नंगे पांव मंदिर जाना भी बहुत कठिन हो गया है। कई लोगों ने बताया कि पार्षद साहब विधायक जी द्वारा भेजा गया सामान आदमियों के लिए शराब महिलाओं के लिए डिनर सेट रंग बिरंगे सूट अपने चमचों के साथ बांटने में व्यस्त हैं। जालंधर खबरनामा के माध्यम से लोगों ने तस्वीरों के माध्यम से पार्षद साहब से अपील की है कि जगह-जगह लगे इस गंदगी के ढेर को जल्द से जल्द साफ करवाएं

Check Also

Kasyno online polska — complete guide

Kasyno online Polska: Co musisz wiedzieć? Co to jest kasyno online? Kasyno online to wirtualna …